केदारनाथ यात्रा 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक अस्थायी रूप से स्थगित

NainiLive_logo_419x236
Share this! (ख़बर साझा करें)

रुद्रप्रयाग ( nainilive.com)- जनपद रुद्रप्रयाग में हो रही लगातार बारिश और मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिलाधिकारी श्री प्रतीक जैन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अपर जिलाधिकारी श्री श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी कि मौसम केंद्र देहरादून द्वारा क्षेत्र में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani : होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण, दो होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के हो रहे थे संचालित

प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पूरी तरह से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है। जिलाधिकारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल अपनी यात्रा को स्थगित करें और अपने घरों में सुरक्षित रहें। जो यात्री पहले से यात्रा पर हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रुकने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page