कालाढूंगी में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी/कालाढूंगी ( nainilive.com)- सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को कालाढूंगी के चकलुआ क्षेत्र में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं को नशे से दूर रखते हैं बल्कि उनके शारीरिक और बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री जी ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, आग पर पाया काबू

सांसद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page