नेपाली मजदूरों की घर वापसी के बाद स्थानीय बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- लॉक डाउन 4.0 में मिली छूट के बाद प्रवासियों का अपने-अपने राज्यों में वापसी शुरू हो चुकी है। वही नैनीताल से भी नेपाली मजदूर अपने घरों को लौट चुके हैं। जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों व ट्रांसपोर्टरों को काफी दिक्कतें हो रही है। तो वहीं दूसरी ओर लॉक डाउन के चलते बेरोजगार हुए स्थानीय लोग अब उन्ही कामों को करने में दिलचस्पी दिखाने लगे है।

बता दे कि लॉक डाउन के बाद नगर में नाव चालक, व दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाने वाले स्थानीय लोग बेरोजगार हो गए थे। धीरे धीरे उन लोगो की आजीविका पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। लॉक डाउन 4.0 में मिली छूट के बाद बीते कुछ दिनों से नगर में मजदूरी करने वाले अधिकतर नेपाली मजदूर अब अपने देश लौट चुके है। जिसके बाद से इन लोगो को अपनी आजीविका चलाने के लिए रोजगार मिल चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

जिससे इन बेरोजगारों के साथ साथ दुकानदारो व ट्रांस्पोटरो को भी फायदा हो रहा है। क्योंकि स्थानीय बेरोजगार नेपाली मजदूरों के मुकाबले, कम दामो में काम करने को तैयार हो चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page