लव जिहाद – शाहरुख से राजकुमार बन कर लड़की को फुसलाया, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – शाहरुख से राजकुमार बन कर लव जिहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाहरुख से राजकुमार बना युवक वार्ड नंबर 5, ब्लॉक कॉलोनी गदरपुर, उधमसिंह नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती का कहना है कि लगभग 1 वर्ष पूर्व शाहरुख उसके घर में कैमरा लगाने आया और मेलजोल बढ़ा कर खुद का नाम राजकुमार बताया। वह फोन पर युवती से बातें करने लगा। लेकिन जब युवती को यह पता लगा कि युवक का नाम राजकुमार नहीं, शाहरुख है तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया।
इसके बाद शाहरुख युवती का उत्पीड़न करने के साथ ही उसे धमकियां देने लगा और कहने लगा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो झारखंड में अंकिता का जो हाल हुआ वही हाल उसका भी कर देगा और उसे जिंदा जला देगा। युवती शाहरुख से बचने का प्रयास करती रही लेकिन वह नहीं माना। 7 सितंबर को शाहरुख ने धमकी देकर युवती को रुद्रपुर के गावा चौक पर बुलाया और अश्लील ढंग से वार्ता करते हुए छेड़छाड़ की और जबरन साथ चलने का दबाव बनाने लगा। युवती के शोर मचाने पर वहां से भाग गया। बाद में युवती द्वारा रुद्रपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से राजकुमार और शाहरुख नाम के दो अलग-अलग आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन