भीमताल वाहन दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल (nainilive.com) – एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि 24 फरवरी की सांय 7ः15 बजे वाहन संख्या- यूके 04 टीए 8726 (टैक्सी) जो कि भीमताल से हल्द्वानी की ओर आ रहा था, अज्ञात कारणों से वाहन अनियंत्रित होकर निकट वन विलास होटल भीमताल, भीमताल झील में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

यह भी पढ़े – आत्महत्या को लेकर उकसाने का मामले में 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान

जिसमें ललित टम्टा पुत्र गोपाल टम्टा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी राम निवास भीमताल जिला नैनीताल व कुलदीप साह पुत्र नन्द लाल साह उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी हवालबाग अल्मोड़ा की मृत्यु हो गयी थी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु उन्हें (उप जिलाधिकारी नैनीताल) जाॅच अधिकारी नामित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

विनोद ने बताया कि वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जाॅच उनके द्वारा शुरू कर दी गयी है। उन्होंने वाहन दुर्घटना के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की है कि वे इस घटना के सम्बन्ध में अपना लिखित बयान, अभिकथन अथवा मौखिक रूप या कोई साक्ष्य हो तो 15 दिन के भीतर उप जिलाधिकारी कार्यालय/न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला
हिमान आयुर्वेदा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page