महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, कहा – माँ का अपमान भारत की संस्कृति पर सीधा आघात

Share this! (ख़बर साझा करें)

कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा अब अपशब्द यात्रा बन चुकी है – भावना मेहरा

नैनीताल ( nainilive.com )- बिहार के दरभंगा में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता पर घृणित व अभद्र भाषा के प्रयोग ने पूरे देश को झकझोर दिया . इस घिनौनी हरकत के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल ने मल्लीताल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रकट किया . इस दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कड़े नारों के साथ कांग्रेस को चेतावनी दी कि माँ और मातृत्व का अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है जिसे कभी सहन नहीं किया जाएगा .

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार गिरी खाई में , ५ की दर्दनाक मौत

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने तीखे शब्दों में कहा माँ केवल प्रधानमंत्री मोदी की नहीं बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की आत्मा होती है . राहुल गांधी के मंच से दिवंगत माता पर की गई अभद्र टिप्पणी ने भारत की हर माँ हर बेटी और हर बहन का अपमान किया है जो भारतीय संस्कृति पर सीधा आघात है . कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि उसके नेताओं की सोच कितनी दूषित और घृणित है, देश की मातृशक्ति कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी . कहा कि कांग्रेस की तथाकथित ‘वोट अधिकार यात्रा’ असल में ‘अपशब्द यात्रा’ बन चुकी है . विधायक सरिता आर्या ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा प्रधानमंत्री की माता पर जिस भाषा का प्रयोग किया गया है, वह महिला शक्ति ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष का घोर अपमान है . यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता और चरित्र का पर्दाफाश करता है . मण्डल अध्यक्ष कविता गंगोला ने स्पष्ट चेतावनी दी कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश की हर माँ से सार्वजनिक माफी मांगे यदि ऐसा नहीं किया गया तो महिला मोर्चा सड़कों से संसद तक कांग्रेस के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष छेड़ेगा .

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में “बाखली” ग्राम दुकान का हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कांग्रेस के इस कृत्य को बेहद शर्मनाक बताया . इस दौरान दायित्वधारी शांति मेहरा दिनेश आर्या जीवंती भट्ट नीतु जोशी सभासद गजाला कमाल काजल आर्या मीरा बिष्ट नैना जोशी जिला मंत्री प्रकाश आर्या शिवांशु जोशी सुरेश उप्रेती अजय राजौर शुभम कुमार सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे . सबने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि माँ का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस को इसका करारा जवाब मिलेगा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page