नैनीताल में घर-घर, गली-गली पहुंची मल्लीताल पुलिस– 79 लोगों का किया सत्यापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल में घर-घर, गली-गली पहुंची मल्लीताल पुलिस– 79 लोगों का किया सत्यापन

अनियमितता पाए जाने पर 22 के विरुद्ध कार्यवाही

Nainital ( nainilive.com)- बीते दिवस दिनांक 11.09.2025 को डॉ0 जगदीश चंद्रा, पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल के मार्गदर्शन तथा श्री सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, थानाध्यक्ष भीमताल, बेतालघाट, मुक्तेश्वर, खन्स्यू के नेतृत्व में पुलिस की 05 अलग–अलग टीमों द्वारा थाना तल्लीताल क्षेत्र में जू रोड, सीमेंट हाउस, बिरला रोड, रैम्जे रोड, स्टैनले कंपाउंड, मेबिला कंपाउंड, माल रोड, तल्लीताल मेन बाजार, पिछली बाजार, हल्द्वानी रोड, कैंट एरिया, फॉरेस्ट कंपाउंड, राजभवन नियर पुलिस लाइन, फासी गधेरा से डीसीबी जाने की गली, कृष्णापुर, गुफा महादेव रोडवेज हरी नगर, बूचड़खाना तल्लीताल आदि जगहों पर घर, दुकान, होटल आदि स्थानों में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

सत्यापन अभियान में 79 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। दस्तावेज न दिखा पाने पर 22 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 5750 रुपए जमा करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page