क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पी.पी.जे. का दबदबा
Nainital ( nainilive.com)- जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर, बरेली में आयोजित क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच पी.पी.जे. के खिलाड़ियों ने दमदार कुश्ती दिखाते हुए कई भार वर्गों में पदक अपने नाम किए।अंडर-17 वर्ग में सम्राट चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।
इस वर्ग में देव चड्डा (79 किग्रा), मनन (86 किग्रा), आरुष चौधरी (74 किग्रा) और प्रणव (97 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में चन्द्रेश जोशी (55 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पाया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन सभी खिलाड़ियों का चयन भोपाल (मध्य प्रदेश) में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश जी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि “विद्यालय के छात्रों की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है। पी.पी.जे. परिवार हमेशा से विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहा है। हमारे खिलाड़ियों ने जो मेहनत और लगन दिखाई है, वह निश्चित ही अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हमें पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ये छात्र अपना परचम लहराएँगे और विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम और ऊँचा करेंगे।”
वहीं विद्यालय के शैक्षिक प्रभारी और कुश्ती कोच उमेश शर्मा जी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर हमारे पहलवान इस मुकाम तक पहुँचे हैं। हमें विश्वास है कि भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”
विद्यालय के प्रबंधक श्री श्याम अग्रवाल जी और कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल जी ने कहा कि हमारे छात्र-छात्राएँ पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, यह विद्यालय के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।” “विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग