नगर में सैनिटाइज को लेकर प्रशासन व मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष के बीच हुई जुबानी जंग

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुबह 11 बजे से रविवार को पूरे शहर को सैनिटाइज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी सेनिटाईजेशन का कार्य गतिमान रहेगा। इस दौरान मल्लीताल बाजार में जब सैनिटाइज करने के लिए टीम पहुँची तो व्यपार मंडल अध्यक्ष द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ तीखी झड़प भी हो गई।

व्यपार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी का कहना था कि प्रशासन ने उनको बाजार को सैनिटाइज करने की कोई सूचना नही दी गई थी। जबकि प्रशासन को 24 घंटे पहले उनको सूचना दी जानी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि नगर में बड़े स्तर किये जाने वाले सेनेटाईजेशन अभियान के बारे में शनिवार को तल्लीताल में व्यापार मण्डल के साथ बैठक की गई थी जिसकी सूचना मल्लीताल व्यपार मंडल को भी दी गई थी। जिसमे उनके द्वारा बैठक में नही आने की असमर्थता जताते हुए कहा था कि शासन का जो भी निर्णय होगा वह हमको मान्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, आग पर पाया काबू

एसडीएम ने कहा की बैठक में निर्णय लिया गया था कि सुबह 7 से 9 बजे तक ही बाजारों को को खोला जएगा।जिसके बाद सैनिटाइजर का कार्य शुरू कर दिया जएगा। जिसकी सूचना मल्लीताल व्यपार मंडल को भी दे दी गई थी। बावजूद मल्लीताल बाजार 9:00 बजे के बाद भी खुला रहा। जिससे सैनिटाइज करने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बता दे कि पूर्व लॉक डाउन के शुरवात में डीएसए मैदान में सब्जी मंडी लगाए जाने के विरोध में भी मल्लीताल व्यपार मंडल अध्यक्ष का, पुलिस प्रशसन के साथ काफी झड़प हुई थी। उस दौरान भी अध्यक्ष का सकारात्मक रवैय्या देखने को नही मिला था।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page