मौसमी फलों से सजा है भवाली बाजार नही मिल रहे खरीदार

Share this! (ख़बर साझा करें)

हिमानी बोहरा, नैनीताल ( nainilive.com)- नैनीताल यू तो देश और दुनिया में अपने खूबसूरत झीलों और नैसर्गिक सौंदर्य के लिए विख्यात है।जिला मुख्यालय से 11 किमी की दूरी पर बसा एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन भवाली, जहाँ पर साल भर स्थानीय फलों की खुशबू महकती मिलती है। सैलानी व पहाड़ो को जाने वाले और पहाड़ो से शहरों को जाने वाले लोग जब भी इस हिल स्टेशन से होकर गुजरते है तो इन उत्पादों को जरूर खरीदते है।

अल्मोड़ा,रानीखेत,भीमताल,मुक्तेश्वर,रामगढ़ से जुड़ा ये शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ स्थानीय फलों की बिक्री के लिए भी जाना जाता है। फलों का उत्पादन जनपद में बहुत बड़ी मात्रा में होता है।भवाली जैसे शहर इन फलों को बाजार उपलब्ध करता है।और स्थानीय उत्पादों को पर्यटक भी खरीदकर ले जाते है

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

आड़ू ,पुलम,काफल,खुमानी, से भवाली बाजार पूरी तरह से सजा हुवा है। लेकिन कोरोना संक्रमण महामारी के चलते पर्यटकों की आवाजाही बंद होने से स्थानीय दुकानदारो को खरीदार नही मिल पा रहे है। जिसके चलते काश्तकारो को फलों के उचित दाम नही मिल पा रहे तो, वही दुकानदारो को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

इंद्रिश खान, स्थानीय दुकानदार: फलों के उचित दाम व ख़रीददार न मिलने से रोजी रोटी संकट पैदा हो गया है। बाहरी राज्यों से भी फलों के खरीदार नही आने से फल खराब होने की चिंता सताने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी

रोशन लाल, मंडी व्यपारी: बाहरी राज्यों में फलों की सप्लाई न होने के चलते वे कास्तकारों से कम फ़ल खरीद रहे है।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page