तल्लीताल व्यापार मंडल के आगामी चुनाव हेतु सदस्यता अभियान समिति की बैठक हुई संपन्न , 1 जनवरी से चलेगा बृहद सदस्यता अभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- तल्लीताल व्यापार मंडल के आगामी चुनाव हेतु सदस्यता अभियान समिति की एक बैठक आहूत की गई जिसमें चुनाव हेतु सदस्यता अभियान चलाने एवं सदस्यता हेतु आवश्यक मापदंडों पर गहन चर्चा की गई। दिनांक 01/01/2026 से दिनांक 11/01/2026 तक वृहद सदस्यता अभियान चलाए जायेगा। जिसमें तल्लीताल व्यापार मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त व्यापारी अपना सदस्यता पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। पंजीकरण हेतु मुख्यतः 7 पंजीकरण प्रमाण आवश्यक होंगे , जिनमे से कोई भी एक (जैसे-फूड सेफ्टी लाइसेंस, जीएसटी, उद्यम आधार, श्रम विभाग का पंजीकरण, बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट, फर्म का चालू खाता ) जिनके आधार पर सदस्यता सुनिश्चित की जाएगी। सदस्यता हेतु प्रत्येक व्यापारी से रु०100 सदस्यता शुल्क के रूप में लिए जाएंगे। समिति द्वारा अवगत कराया गया है कि सदस्यता अभियान हेतु नवज्योति क्लब तल्लीताल बाजार (आनंद स्टेस के सामने) आकर व्यापारी गण अपना सदस्यता पंजीकरण जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें। पंजीकरण का समय दिनांक 01 जनवरी से सोमवार से शनिवार दोपहर 1 से 4 एवं रविवार को सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक निर्धारित रहेगा।

बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी श्री अंचल पंत द्वारा 5 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया जिसमें सह सदस्यता अभियान प्रभारी के रूप में श्री हरीश छाबड़ा एवं श्री घनश्याम बेलवाल, सदस्यों के रूप में श्री प्रतीक साह जी,श्री वैभव साह जी एवं श्री आयुष भंडारी जी को मनोनीत किया गया। समस्त सदस्यता अभियान समिति द्वारा सभी व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द आकर अपना सदस्यता पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page