सराहनीय पहल – रोटरी क्लब नैनीताल ने कराया सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- दिनांक 15 सितंबर को नैनीताल स्थित बी डी पांडे हॉस्पिटल में रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से 9 वर्ष से 14 वर्ष की छात्राओं को गार्डसिल 4 का टीका लगाया गया , कुल 41 छात्राओं को टीकाकरण किया गया इनमे 16 छात्राएं भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की , 11 छात्राएं जी जी आई सी से , 11 छात्राएं निशांत से , 3 छात्राएं नगर पालिका प्राइमरी विद्यालय से थीं।


रो विक्रम स्याल ने बताया महिलाएं सर्वाधिक सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित हैं और इसीलिए रोटरी क्लब के अध्यक्ष नरेंदर लांबा ने सर्वाइकल कैंसर से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए टीकाकरण की मुहिम छेड़ी । स्याल ने बताया कि इसी शंखला में दिनांक 16 सितंबर को भीमताल पी एच सी हॉस्पिटल में 43 बालिकाओं को टीकाकरण कराया जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर


टीकाकरण बी डी पांडे के स्वास्थ सदस्यों के सहयोग से सफल हो पाया और सी एम ओ श्रीमती डॉक्टर भागीरथी के मार्ग दर्शन में डॉक्टर अनिरुद्ध गंगोला , श्रीमती प्रजापति ने स्वास्थ कर्मचारी का विशेष सहयोग रहा , इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष नरेंदर लावा , रोटरी मंडल 3110 के असिस्टेंट गवर्नर विक्रम स्याल , अशोक मित्तल , मनोज साह , जे के शर्मा , शैलेंद्र शाह , रजत टंडन , पीपीपी एस आहूजा वेद शाह मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page