विधायक संजीव आर्य ने की भवाली के व्यापारियों से मुलाकात

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , भवाली ( nainilive.com )- सोमवार को विधायक संजीव आर्य ने भवाली बाजार.मे नगर के व्यापारियों से मुलाकात कर वैश्विक महामारी करोना को लेकर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए, सुरक्षित रहकर काम करने की सलाह देते हुए नगर के लगभग व्यापारियों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया।


नगर के मुख्य चौराहे से पालिका कार्यालय के समीप मल्लीबाजार तक पालिका बोर्ड,व्यापारमंडल,भाजपा कार्यकर्ताओं, व सामाजिक संगठनो से जुडे लोगो की मौजूदगी मे नगर के 100 व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठानो मे जाकर मास्क व सैनिटाइजर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को वितरण के लिए सौंपे गए।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे,भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी,सभासद किशन अधिकारी,सुनील मेहता,नाजमा खान,पूजा भारती व पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश गुरूरानी, वरिष्ठ भाजपा नेता जिला मंत्री विवेक साह, मोहन बिष्ट,प्रकाश आर्या,पवन भाकुनी,त्रिवेन्द साह, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page