एमएमटीटीसी द्वारा वनस्पति विज्ञान में रिसेंट एडवांसेज इन बॉटनी ओर प्लांट साइंसेज विषय पर रिफ्रेशर कोर्स होगा 12 से 25 जून तक

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- एम एम टी टी सी द्वारा वनस्पति विज्ञान में रिसेंट एडवांसेज इन बॉटनी ओर प्लांट साइंसेज विषय पर रिफ्रेशर कोर्स दंडक 12 से 25 जून 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जा रहा है । सहायक प्राध्यापकों को यह कोर्स को सी ए एस के अंतर्गत तथा यूजीसी नियम के अंतर्गत करना अनिवार्य है । निदेशक एम एम टी टी सी प्रो दिव्या उपाध्याय जोशी ने बताया कि उक्त कोर्स यूजीसी नए ऑनलाइन माध्यम से संस्तुत किया है तथा कोर्स में वनस्पति विज्ञान के विशेषज्ञ नए शिक्षकों से संवाद करेंगे तथा विषय की नवीन जानकारी देंगे । डॉ रितेश साह ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों के 100 प्रतिभागी इस कोर्स में प्रतिभाग कर रहे है ।

कोर्स कॉर्डिनेटर विभागाध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ने बताया कि कोर्स में देश विदेश के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे जिसमें फैलो ऑफ नेशनल अकादमी प्रो एस पी सिंह ,प्रो डी के उप्रेती , पदम श्री अनूप साह ,कुलपति प्रॉफ वाई विमला ,प्रो ए के पांडे ,फैलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज प्रो जी एस रावत तथा डॉ एस एस सामंत , प्रो एन के दुबे ,प्रो आर अब खरवार ,निदेशक प्रो सुनील नौटियाल ,डॉ एच एस गिनवाल , वाशिंगटन से डॉ आलोक अरुण ,कुवैत से ज्योति कांडपाल ,मेनार्ड इंडस्ट्री के निदेशक डॉ बी एस कालाकोटी , गुजरात की प्रो भावना पाठक , दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो सुमन लखनपाल ,प्रो पी एल उनियाल ,प्रॉफ राजेश टंडन , बी एच यू के प्रो राम सागर , प्रो मिस्र ,प्रॉफ नंदिता घोषाल , डॉ आई डी भट्ट कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सहित अन्य विद्वत जन अपने ज्ञान से नित्य नए विकास के शोध की जानकर देंगे जिससे नए प्राध्यापक उसका लाभ ले सकेंगे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page