पालिका अध्यक्ष के अनशन को मिला जन समर्थन,,कल कई पालिका अध्यक्ष पहुंचेंगे कुमाऊ कमिश्नरी
पालिका अध्यक्ष के अनशन को मिला जन समर्थन,,कल कई पालिका अध्यक्ष पहुंचेंगे कुमाऊ कमिश्नरी
संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- शासन से नगर पालिका को बजट आवंटित नही किए जाने को लेकर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी सहित सभी सभासद नगर पालिका प्रांगण में बीते एक सप्ताह से धरने पर बैठे हुए थे। मांग नही माने जाने पर सोमवार आठवे दिन से पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी आमरण अनशन पर बैठ गए है।
यह भी पढ़ें : अगर आ रहे हैं नैनीताल घूमने, तो ध्यान रखें इन नियमों का
मंगलवार को आमरण अनशन के दूसरे दिन पालिकाध्यक्ष के अनशन को भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र चुनोतियाँ सहित फड़ व्यसायी फोटोग्राफर रिक्शा चालक सहित कई लोगो का समर्थन मिलना शुरू हो चुका है। कल बुधवार को रामनगर, अल्मोड़ा, किच्छा, बाजपुर व लालकुंआ के पालिकाध्यक्ष भी अपना समर्थन देने पहुँच रहे है।
सचिन नेगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पालिका वित्तीय संकट से जूझ रही है। पूर्व से ही पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और एरियर का करीब 9 करोड़ रुपया बकाया है। इधर कोरोना के चलते विभिन्न साधनों से होने वाली करीब चार करोड़ का अब तक पालिका को नुकसान हो चुका है।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में पालिका की ओर से कई बार शासन से इस बकाएदारी चुकाने के लिए शासन से बजट की मांग की जा चुकी है। बीते दिनों ही पालिकाध्यक्ष खुद बजट की मांग को लेकर शासन स्तर पर वार्ता कर चुके है, लेकिन कई बार मांगो के बावजूद शासन से बजट नहीं मिला। अब पालिकाबोर्ड ने सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। ईधर कर्मचारी संगठनों व भवाली देवभूमि व्यपार मंडल पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सरिता आर्य,मुकेश जोशी व आज वरिष्ठ कांग्रेसी हेम आर्य का भी धरना प्रदर्शन को पूरा समर्थन दिया गया है।
यह भी पढ़ें : दुःखद समाचार : नैनीताल में उठ गया एक साथ सिर से 4 बुजुर्गों का साया

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन