नगर पालिका को पांच करोड़ रुपए की स्वीकृति पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने जताया आभार

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के प्रयासों के बाद आखिरकार शासन द्वारा नगर पालिका नैनीताल के कर्मचारियों का वेतन व पेंशन के भुगतान के लिए शासन द्वारा राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वित्त वर्ष 2020-21 में रुपये 5 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी द्वारा शासन का आभार बयक्त किया गया है।

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि नगर पालिका परिषद नैनीताल के सेवारत एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों/पारिवारिक पेंशनरों को वेतन, पेंशन एवं अन्य देयकों के भुगतान हेतु राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वित्त वर्ष 2020-21 में रुपये 5 करोड़ स्वीकृत करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश,शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक,वित्त सचिव अमित नेगी सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली, निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन का हार्दिक आभार एवं बहुत बहुत धन्यवाद। और संघर्ष में हमेशा सहयोगी रहे पालिका परिवार के वार्ड सदस्यों, अधिकारियों – कार्मिकों एवं समस्त शुभचिंतकों का आभार बयक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital विधायक सरिता आर्या ने Bhowali में नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page