नैनीताल: चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा द्वारा दिमागी रूप से अस्वस्थ घर से भागी हुई महिला को सकुशल भेजा उसके घर

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा द्वारा दिमागी रूप से अस्वस्थ घर से भागी हुई महिला को सकुशल उसके घर भेजा गया है । दरअसल मामला कुछ इस प्रकार है कि कल शाम को करीब 7 बजे तल्लीताल स्टेट बैंक की सीढ़ियों में एक 55 वर्ष की महिला बैठी हुई मिली , जिसका दिमागी संतुलन सही नहीं था ।आसपास लोगों से पूछताछ की गई तो लोगों ने बताया की ये आंटी सुबह से बैठी है । नाम पता पूछने पर वो कुछ स्पष्ट अपने बारे में बता नहीं पा रही थी।

चीता मोबाइल राणा द्वारा जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें वोट डालने वाली रसीद मिल गई जिसमें सोनगांव लिखा हुआ था । थाना अध्यक्ष तल्लीताल रोहताश सिंह सागर द्वारा बेतालघाट में संपर्क किया गया तो महिला का स्पष्ट पता मिल गया । उनके परिजनों द्वारा बताया गया की संसाधन ना होने के कारण रात में आना संभव नहीं हो पा रहा है जिस कारण सुबह उनके पति महेंद्र थाना तल्लीताल आए जिन्हें सकुशल उनकी पत्नी को सुपुर्द कर गाड़ी में बैठा कर भेजा गया । इसके लिए महेंद्र के द्वारा थाना तल्लीताल पुलिस को ढेर सारी शुभकामनाएं और धन्यवाद कहा गया ।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page