Nainital : न्यायालय ने दिए महिला व विवेचना अधिकारी पर कार्यवाही के आदेश

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यायालय ने दिए महिला व विवेचना अधिकारी पर कार्यवाही के आदेश-

अधिवक्ता राजन मेहरा व शिवांशु जोशी की दमदार पैरवी से सगे भाइयों को मिला न्याय।

नैनीताल ( nainilive.com )- छेड़खानी व मारपीट की गलत एफ आई आर दर्ज कराना महिला को भारी पड़ गया . यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश ने महिला पर परिवाद दर्ज करने के साथ ही मामले में जांच करने वाली विवेचना अधिकारी के खिलाफ भी कार्यवाही के आदेश एस एस पी नैनीताल को दिए है . वही मामले में आरोपी दोनो भाइयो को न्यायालय ने दोषमुक्त करार दिया है .

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

जानकारी के अनुसार नैनीताल के मौना निवासी पीताम्बर मिश्रा ने 2023 में 200000 रुपये में अपनी जमीन का सौदा मोना निवासी प्रेम प्रकाश शर्मा से किया जिसकी रकम पीतांबर मिश्रा ने अपने लड़के की पत्नी के खाते में ली । इसके बाद सौदा कैंसिल करने की नीयत से उसकी परितग्यता पुत्री ज्योति ने षड्यंत्र के तहत प्रेम प्रकाश शर्मा और उसके भाई हेमवती नंदन शर्मा पर छेड़खानी मारपीट व गाली गलौज की तहरीर भवाली थाने में देकर मुकदमा दर्ज करा दिया ।जिसके बाद जांच अधिकारी ने जांच के बाद न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक

बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजन सिंह मेहरा व अधिवक्ता शिवांशु जोशी ने मामले में न्यायालय में दमदार पैरवी करते हुवे सारे तथ्य सामने रखे । न्यायालय ने छेड़खानी की घटना को गलत मानते हुए महिला के खिलाफ परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए वही न्यायालय ने अपने आदेश में टिप्पणी करते हुवे जांच अधिकारी के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही कर रिपोर्ट न्यायालय में पेश करने के आदेश भी पारित किए है ।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page