Nainital : जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी एक्शन मोड में

Share this! (ख़बर साझा करें)

राजस्व कार्यों में गड़बड़ी को लेकर शपथ लेते ही तहसीलदार को दी चेतावनी,

03 दिन के अंदर व्यवस्था सुधारने का दिया अल्टीमेटम…

नैनीताल ( nainilive.com )-जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी एक्शन मोड में आ चुकी है, कई दिनों से लगातार मिल रही राजस्व व न्यायिक कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी एक्शन मोड में दिखे, उन्होंने शपथ लेने के अगले दिन शुक्रवार को ही अपनी समस्त कार्यकारिणी व अधिवक्ताओं के साथ तहसील में धावा बोला और तहसीलदार को दो टूक शब्दों में कहा कि यदि तहसील स्तर पर राजस्व / न्यायिक कार्यों में सुधार नहीं होता तो हमारे द्वारा व्यापक आन्दोलन चलाया जाएगा,, वहीँ सचिव संजय सुयाल ने राजस्व उप निरीक्षकों की मनमानी के विरुद्ध तहसीलदार के समक्ष बात रखी, इस पर तहसीलदार मनीषा मारकाना ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों व अधिकारियो की कार्य प्रणाली को सुधारने की बात कही,

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

क्या था मामला :- तहसील में लम्बे समय से चल रहे दाखिल ख़ारिज, भू- पैमाइश, 143 की पत्रावली से संबंधित मामलों में अनियमिततायें पायी जा रही थी, कुछ पत्रावली देर से दाखिल होने पर भी जल्दी निस्तारित हो जा रही थी और कुछ पत्रावली कई महीनों से धूल खा रही थी | जिससे अधिवक्ताओं में रोष था |

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त

ये थे शामिल :-

नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष अनिल हर्नवाल, संयुक्त सचिव मनीष कांडपाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति साह, यशपाल आर्या, ज्योति प्रकाश बोरा, दया किशन पोखरिया, मो. खुर्शीद हुसैन (आज़ाद ), अनिल कुमार, नीरज गोस्वामी, शारिक अली ख़ान, जयंत नैनवाल, कमल चिलवाल, शाहनवाज़ सिद्दीकी, मोहन गोस्वामी, मुकेश चंद्र, सैफ अली के अलावा कई अधिवक्ता मौजूद थे |

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page