नैनीताल नगर पालिका ने पार्किंगों का संचालन किया शुरू

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर पालिका को वित्तीय घाटे से उबारने के लिए अब पालिका द्वारा नगर के 3 पार्किंग स्थलों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

गुरुवार को टीएस लता आर्या के नेतृत्व में नगर के तीन पार्किंग डीएसए मैदान, अंडा मार्केट व बीडी पाण्डे के पीछे मल्लीताल में पालिका कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। पार्किंग शुल्क 118 रुपया प्रति वाहन है। जिसमें सौ रुपया पार्किंग शुल्क व 18 रुपया जीएसटी है। इस दौरान हिमांषु चंद्रा, धर्मेश प्रसाद, कमल कटियार मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते पार्किंग बन्द होने से पालिका को लगभग तीन से चार करोड़ का घाटा हुआ है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page