बड़ा हादसा (नैनीताल) – दो बस आपस में टकराई, 19 घायल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – नैनीताल जिले में पहाड़ पानी की सड़क में दो बसों की आमने सामने से टक्कर हो गई। पहाड़ी क्षेत्र से सवारियां लेकर बस हल्द्वानी को जा रही थी जबकि दूसरी बस पहाड़ की तरफ जा रही थी। बस में सवार 30 यात्रियों में से 19 यात्री घायल हो गए।

एक बस नये गांव से हल्द्वानी को जा रही थी और दूसरी बस हल्द्वानी से जेती गांव को सवारी लेकर जा रही थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

घायलों को प्रथामिक उपचार दिया गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें हायर सेन्टर रेफर किया गया। पुलिस प्रशासन ने बसों को सड़क से हटाकर बाधित यातायात को दोबारा खोला। गनीमत ये रही कि हदसे में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही बस टकराकर सड़क से खाई में गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page