नौकुचियाताल मुख्य सड़क मार्ग दे रही है दुर्घटना को दावत

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल/भीमताल ( nainilive.com )- बीते दिनों नगर में हुई तेज बारिश के चलते नगर के नौकुचियाताल मुख्य सड़क मार्ग मेें दो सड़किया, एसओएस,यूथ हॉस्टल के समीप सड़क से सटी दीवार गिर जाने के कारण लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी चंद्र बृजवासी ने बताया कि इस जगह नौकुचियाताल रोड पर खतरनाक डाउन है, साथ ही यूथ हॉस्टल से आने वाले रास्ते पर भी खड़ा डाउन है और सामने ही रोड गिरी पड़ी है। ऎसे में नौकुचियाताल मुख्य सड़क पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और माँग कि जब तक विकास कार्यों को ‘लाॅक डाउन’ के अंतराल या समाप्ति तक अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक पीडब्लूडी रोड को सुरक्षा दे, ताकि कोई दुर्घटना न हो और यातायात व राहगीरों को सुरक्षा मिल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली–दुनिखाल मार्ग हादसे पर सख्त एक्शन — मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से 8 जून तक मांगे गए साक्ष्य

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page