Nainital : कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” के तहत नामित जिले के ऑब्जर्वर ने की नगर के कांग्रेस जनों से रायशुमारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” के तहत गोवर्धन हाल, नैनीताल में नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बताया कि बैठक में ए.आ.सी.सी से नामित जिले के ऑब्जर्वर मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे व पीसीसी द्वारा नामित ऑब्जर्वर संदीप सहगल व पुष्कर जैन ने संगठन की मजबूती व नए जिला अध्यक्ष के लिए बंद कमरे में गोपनीय तरीके से नये जिलाध्यक्ष के लिए नगर के कांग्रेस जनों से रायशुमारी करी। बैठक में जिलाध्यक्ष पद के दावेदार भी उपस्थित रहे।


बैठक में पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल , पूर्व एमपी महेंद्र सिंह पाल , नगर से पीसीसी सदस्य,पार्टी से जुड़े तीनों पूर्व पालिकाध्यक्षगण, सभासदगण,नगर कांग्रेस कमेटी व सभी फ्रंटल संगठनों के सभी कांग्रेस जनों ने शिरकत करी।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page