नैनीताल पालिका अध्यक्ष सीट आरक्षित होने पर निवर्तमान सभासद राहुल पुजारी ने प्रस्तुत की कांग्रेस से मजबूत दावेदारी
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल नगरपालिका के निवर्तमान नामित सभासद राहुल पुजारी ने नगर पालिका परिषद नैनीताल की सीट आरक्षित होने पर नगर अध्यक्ष काग्रेस कमेटी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की है । राहुल पुजारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके द्वारा पार्टी के साथ हर मोर्चे पर वो सदैव खडे रहे है,और शीर्ष नेतृत्व से मिली हर जिम्मेदारी को उनके द्वारा बखूबी निभाया गया है।
राहुल पुजारी के मुताबिक वो नगर के वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखते हैं, और समाज के लगभग 4000 मतदाताओं का भी आशिर्वाद उन्हें प्राप्त होगा व पूर्व के बहुत वर्षों से उनके द्वारा नगर मे छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान कि जा रही है जिससे उनके विधार्थियों व उनके परिजनों का भी आशिर्वाद उन्हे वोट के रुप प्राप्त होगा।
राहुल के अनुसार उनके द्वारा नगर के हर सामाजिक कार्य मे बढ-चढकर हिस्सा लिया जाता है। उन्होनें पार्टी को विश्वास दिलाया है कि यदि पार्टी द्वारा उन पर विश्वास जताकर अध्यक्ष पद का टिकट दिया जाता है तो वो पार्टी के सदैव आभारी रहेंगे और पार्टी को सीट जिताकर गौरवान्वित करेंगे। और उन्होंने ये भी विश्वास दिलाया कि पार्टी द्वारा लिए गए हर निर्णय का वो सम्मान करेंगे।और पार्टी जिस किसी को भी अध्यक्ष का टिकट देगी उसके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खडे रहेगें और काग्रेंस को विजय दिलाएंगे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग