उत्तराखंड के लोकप्रिय जनकवि, संस्कृतिकर्मी एवं आन्दोलनकारी गिरीश तिवाड़ी ‘गिर्दा’ की 15वीं पुण्यतिथि पर इस वर्ष दो दिन होंगे कार्यक्रम
नैनीताल (nainiliven)- उत्तराखंड के लोकप्रिय जनकवि, संस्कृतिकर्मी एवं आन्दोलनकारी गिरीश तिवाड़ी ‘गिर्दा’ की 15वीं पुण्यतिथि पर इस वर्ष दो दिन कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार, 22 अगस्त को सी.आर.एस.टी. इण्टर कॉलेज के जगदीश साह प्रेक्षागृह में सायं 5.30 बजे होने वाले ‘गिर्दा को सलाम’ कार्यक्रम में ‘आज के दौर में गिर्दा की प्रासंगिकता’ पर वक्तव्य के बाद सी.आर.एस.टी. इण्टर कॉलेज के प्राइमरी विंग व सीनियर कक्षाओं के बच्चों एवं भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गिर्दा के गीत/कोरस होंगे। करन जोशी का केदारनाद तथा वरिष्ठ रंगकर्मी डी.के. शर्मा व बिणाईवादक भास्कर भौर्यांल की प्रस्तुतियाँ होगी एवं रामलाल का कठपुतली प्रदर्शन होगा। युवा कवि हर्ष काफर कविता पाठ करेंगे। ‘युगमंच’ एवं ‘नैनीताल समाचार’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ‘प्रयोगांक’ के नाटक ‘इंस्पेक्टर मातादीन चाँद पर’ का मंचन भी होगा।
रविवार, 24 अगस्त को अपरान्ह दो बजे से इसी प्रेक्षागृह में युगमंच, नैनीताल समाचार तथा जन संस्कृति मंच द्वारा गिर्दा तथा साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात कवि वीरेन डंगवाल की स्मृति में एक कवि सम्मेलन होगा। ‘गिर्दा-वीरेन दा की कविता में नैनीताल और सियाहीताल’ नामक इस आयोजन में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. आशुतोष कुमार का मुख्य व्याख्यान होगा। तत्पश्चात् बल्ली सिंह चीमा, सिद्धेश्वर सिंह, कुमारमंगलम, अनिल कार्की, भास्कर भौर्याल, दीपक तिरुवा, ममता, भाष्कर उप्रेती, हेमन्त बिष्ट, दिनेश उपाध्याय, नीरज पांगती, दीपा पाठक, पृथ्वी लक्ष्मीराज सिंह, हर्ष काफर, मदन चमोली, राजेन्द्र कैड़ा, स्वाति मेलकानी, मनोज आर्य, मोहन रावत, प्रदीप पाण्डे, राजीव कुमार, आलोक साह, भूपेश कुमार सिंह, भूपेन सिंह, दिनेश तिवारी और महेश बवाड़ी आदि कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग