गिर्दा स्मृति मंच के तत्वाधान में 15वां गिर्दा स्मृति समारोह 2025 का हुआ आयोजन
नैनीताल ( nainilive.com )- गिर्दा स्मृति मंच के तत्वाधान में 15वां गिर्दा स्मृति समारोह 2025 का आयोजन हुआ। सायं 4 बजे क्रांति चौक तल्लीताल से Freemason Hall, मल्लीताल तक सांस्कृतिक जुलुस एवं शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल के छात्रों द्वारा कोरस और छोलिआ नृत्य का आयोजन हुआ. उसके बाद फ्रीमेसन हॉल में आगे के कार्यक्रम हुए जिसमे गिर्दा के बहाने (उत्तराखंड के सम्सामयिक मुद्दों पर चर्चा), चर्चा में शामिल- सतीश धौलाखण्डी, त्रिलोचन भट्ट, PC तिवारी, नोमान सिद्द्की व अन्य ने भाग लिया। विकेश वाजपेयी द्वारा -सआदत हसन मंटो के नाटक – “टोबा टेक सिंह” की प्रस्तुति (नाट्य रूपांतरण- राजेश कुमार, परिकल्पना एवं निर्देशन- विकेश वाजपेयी ) हुई। कार्यक्रम में हेमलता तिवाड़ी, तुहिनांश तिवाड़ी, पीसी तिवाड़ी प्रेम पीरम, इदरीस मलिक, जसी राम आर्य, हरीश राणा,राजेश आर्य पवन कुमार, अजय पवार, अदिति खुराना सतीश धोला खंडी राजेश जोशी, धर्मानंद लखेड़ा मुकेश सेमवाल प्रेम पी रम, नोमान सिद्दकी शुभेंदु बहुगुणा, राकेश मनराल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन कुसुम पांडे द्वारा किया गया ।

ताल साधना अकेडेमी के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गयी जिसमे दीक्षा आकाश,आऋका हर्ष, रिया, शौर्य,युवराज, भव्य, दिव्यम, प्रीती, दिया, अनुष्का, धीरज आदि शामिल रहे। शुभेंदु बहुगुणा एवं राकेश मनराल द्वारा कविता पाठ, सितार वादन- प्रदीप कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर (UOU), तबले पर संगत- अमन महाजन एवं AIDSO श्रीनगर unit (HNB) के छात्रों द्वारा जन गीतों की प्रस्तुति दी गयी।
गिर्दा स्मृति मंच द्वारा सआदत हसन मंटो के नाटक – “तमाशा” की पेशकश (निर्देशन एवं परिकल्पना- दाऊद हुसैन, विशेष आभार- जावेद हुसैन, सम्राट, ऋतू, बाल कलाकार- सिद्धू ) की प्रस्तुति दी गयी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग