१२ वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता की तैयारी पूरी, कल होगा नैनीताल में मुकाबला
नैनीताल ( nainilive.com )- पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल के तत्वाधान में 12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता स्विस लीग पद्धति में 24 अगस्त 2025 को शहर के गोवर्धन हाल (सेवा समिति)मल्लीताल मै खेली जायेगी।जिसकी तैयारी चल रही है । प्रतियोगिता अंडर 9; अंडर 11; अंडर 13; अंडर 15; अंडर 18; मै बालक और बालिका वर्ग में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सभी वर्गों मै प्रथम स्थान से लेकर पांचवे स्थान तक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।तथा सभी वर्गों मै पहले से लेकर तीसरे स्थान तक बालिकाओं को ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे। ओवरऑल स्कूल ट्रॉफी 3 स्थानों तक दिए जाएंगे। टूर्नामेंट मै आर्बिटर नीरज शाह; दिव्यांशु तिवारी; शेर सिंह बिष्ट होंगे।
12 वी इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता गोवर्धन हाल में पर्वतीय संस्कृतिक समिति के तत्वाधान में आयोजित स्कूलों बच्चों के मध्य 24 अगस्त को शहर के गोवर्धन हाल में क्वींस स्कूल हल्द्वानी, जी डी गोयनका नौकुचियाताल, शेरवुड कॉलेज नैनीताल, बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल, सेंट मैरी नैनीताल, स्प्रिंग डेल्स अल्मोड़ा, विशन वैली काशीपुर, ग्रीन वैली, सिंथिया हल्द्वानी, समर स्टडी हॉल काशीपुर, लॉन्ग व्यू नैनीताल, आर्यमान बिड़ला, सेंट जोज़फ स्कूल नैनीताल, लेक्स भीमताल, बीरशिवा हल्द्वानी, होली विस्डम, आनंदा अकेडमी हल्द्वानी, सनवाल स्कूल नैनीताल के 120खिलाड़ियों के मध्य खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूरी हो गई है।
ईश्वर तिवारी, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, नीरज शाह, धीरेन्द्र विष्ट, अमित कुमार, ललित लामाकोटी, डी के जोशी, विश्वकेतु वैध आयोजन को सफ़ल बनाने हेतु प्रयासरत हैं।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग