क्रिसमस व नए साल के मौके पर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल लाइटों से सजाएगा मल्लीताल बाजार

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- माँ नयना देवी व्यपार नैनीताल मंडल द्वारा क्रिसमस व नए साल के मौके पर मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से बड़ा बाजार तक लाइटों से सजाया जाएगा।साथ ही आने वाले 45 दिनों तक संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यो के बारे में बताया गया।

मंगलवार को मां नयना देवी व्यापार मंडल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उनके संगठन से जुड़ने वालो की संख्या 50 के करीब हो चुकी है।संगठन के संस्थापक पुनीत टंडन ने कहा कि आने वाले तीन सप्ताह के भीतर संगठन का रजिस्ट्रेशन करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा धीरे-धीरे व्यपारी उनके संगठन से जुड़ रहे है। और बहुत जल्दी उनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य 150 से 200 व्यपारी उनके संगठन से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी वास्तविक व्यपारियो का उनके संगठन में स्वागत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा कोविड से बचाव के लिए मास्को का वितरण किया जाएगा, हर मंगलवार व शनिवार को अस्प्ताल में फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा,सदस्यों का 10 लाख तक का ग्रुप इंश्योरेंस किया जाएगा। बड़ा बाजार पहुँचने वाले पर्यटकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, आदि कार्यो को प्राथमिकता से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page