पटवारी/लेखपाल की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने व भर्ती का रद्द होना राज्य व युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण – अनुपम कबडवाल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने पटवारी/लेखपाल की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर, इस भर्ती का रद्द होना राज्य व युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया ।

प्रेस को लिखित नोट में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार व धाकड़ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य की भर्ती परीक्षाओं पर मंडराता भ्रष्टाचार का साया उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) को भी ले डूबा है व संजीव चतुर्वेदी के रूप में एक नया हाकम सिंह” पैदा हो गया है। पूर्व में उत्तराखण्ड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC) के कथित तौर पर भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग को मिली प्रथम जिम्मेदारी में वह फेल हो गया है, जिससे इस परीक्षा में शामिल राज्य के लगभग सवा लाख युवाओं को गहरा धक्का लगा है। साथ ही सरकार व आयोग के कथित भ्रष्टाचार पूर्ण रवैये से परीक्षार्थियों का पैसा व समय दोनों बर्बाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी

अनुपम कबड्वाल ने हाईकोर्ट से इस भर्ती परीक्षा में फैले भ्रष्टाचार का संज्ञान लेकर इसकी जाँच व भविष्य में होने वाली परिक्षायें अपनी निगरानी में कराने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page