भवाली- कैची के पास अनियंत्रित होकर पलटी केमू बस

भवाली- कैची के पास अनियंत्रित होकर पलटी केमू बस

भवाली- कैची के पास अनियंत्रित होकर पलटी केमू बस

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में भवाली एवं कैंची मंदिर के मध्य निगलाट के पास अनियंत्रित होकर केमू बस पलट गयी। बस पलटने से बगल में चल रही कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार केमू बस संख्या यात्रियों को लेकर द्वाराहाट से हल्द्वानी को जा रही थी। बस का अगले हिस्से का टायर निकलने से बस अनियंत्रित होकर मार्ग में पलट गयी। इसी बीच भवाली की तरफ से आ रही ओपल कोरसा इसकी चपेट में आ गयी। कार के अगले हिस्से को नुक्सान पहुंचा है।

वहीँ इस घटना के बाद भवाली अल्मोड़ा मार्ग पर लंबा जाम लग गया। भवाली से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बस को हटवाया। तब जाकर मार्ग पर यातायात संचालित हो सका। हालांकि दुर्घटना में किसी जन हानि की कोई सूचना नहीं हैं , लेकिन व्यस्तम मार्ग में घटना के बाद जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page