पीजे सरस्वती विहार नैनीताल के पूर्व छात्र सुदर्शन सोराड़ी को दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक दिए जाने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com)- कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के भव्य दीक्षांत समारोह में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल के पूर्व छात्र सुदर्शन सोराड़ी को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति के करकमलों द्वारा स्वर्ण पदक (Gold Medal) से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। सुदर्शन ने अपनी शिक्षा पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल से प्राप्त की थी।

सुदर्शन ने कहा की विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अर्जित की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश जी ने कहा की “हमारे छात्र सुदर्शन सोराड़ी ने यह सिद्ध किया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह स्वर्ण पदक केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यालय की शिक्षण पद्धति, संस्कार और अनुशासन की भी सफलता है। मैं समस्त शिक्षकगणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देता हूँ कि उनके सामूहिक प्रयासों से विद्यालय की यह गौरवशाली परंपरा बनी हुई है।”

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता

व्यवस्थापक श्याम अग्रवाल जी ने कहा की “सुदर्शन की उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने यह सिद्ध किया कि जब मन में लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों, तो सफलता निश्चित है। यह सम्मान विद्यालय की प्रतिष्ठा को और ऊँचाई प्रदान करता है। मैं सुदर्शन के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और आशा करता हूँ कि हमारे वर्तमान छात्र भी उनसे प्रेरणा लेकर निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर रहेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

सुदर्शन के परिवार ने सदैव उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उनकी माता श्रीमती ममता सोराड़ी जनपद चम्पावत के एक राजकीय विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता श्री नरेश सोराड़ी जनपद पौड़ी के शंकरपुर क्षेत्र में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। माता-पिता की प्रेरणा और सहयोग ने सुदर्शन की इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page