पीपीजे सरस्वती विहार में सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता अभियान कार्यक्रम

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com) – नगर के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयकर विभाग नैनीताल द्वारा चल रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय में सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ सूर्य प्रकाश जी ने की जबकि मुख्य वक्ता के रूप में श्री त्रिभुवन चन्द्र जोशी आयकर अधिकारी नैनीताल थे

कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि —

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

“सतर्कता केवल एक सप्ताह या एक अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमारे जीवन का एक स्थायी संस्कार बनना चाहिए। जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहेगा, तभी राष्ट्र सशक्त और पारदर्शी बन सकेगा।”

इसके पश्चात् मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री त्रिभुवन चन्द्र जोशीआयकर अधिकारी नैनीताल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि —

यह भी पढ़ें 👉  दुखद समाचार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी का निधन

“सतर्कता का अर्थ है — ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना। यदि हम छोटी-छोटी बातों में भी सजग रहेंगे तो भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ स्वतः समाप्त हो जाएँगी। विद्यार्थी जीवन से ही सत्यनिष्ठा का भाव अपनाना राष्ट्र निर्माण की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।”

कार्यक्रम का संचलान मिडिया प्रभारी डॉ माधव प्रसाद त्रिपाठी जी ने की । इस अवसर पर आयकर विभाग की ओर से श्री रंजन आजाद जी , श्री आदित्य चौधरी जी , श्री मानवेन्द्र जी , श्री मनीष जी , श्री सुखेंदु जी  विद्यालय की ओर से श्री अरुण यादव जी , श्री प्रमोद कुमार , डॉ दिनेश नयाल , सचिन जी , बलवीर जी के साथ विद्यालय के सभी छात्र व अध्यापक उपस्थित थे.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page