कारगिल शहीदों की याद में किया गया पौधरोपण

Share this! (ख़बर साझा करें)

 

संतोष बोरा, ओखलकांडा/भीमताल ( nainilive.com )- 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस व हरियाली सप्ताह के तहत रविवार को ओखलकांडा ब्लॉक के नवयुवक मंगल दल (नाई) द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद अमर जवानों की याद में पौधरोपण किया गया। इस दौरान फलदार व चौड़ी पत्ती दार पौधे रोपित किए गए।

इस दौरान उत्तम नयाल, ग्राम प्रधान तारा देवी,सरपंच सुनीता देवी,चंदन नयाल, द्वारा सभी लोगो को कहा गया कि जब तक पौधे बड़े नही हो जाते तब तक हर किसी को इनकी देखरेख करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

गांव वालों का कहना था कि ये पौधे हमेशा करगिल में शहीद हुए अमर जवानों की यादें ताजा करेंगे। जिससे कि आने वाली पीढ़ी को इन शहीदों की कुर्वानी से देश प्रेम सीखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त

पौधरोपण कर्यक्रम में नरेश नयाल इंद्र सिंह नयाल, हीरा सिंह रामु नयाल,भूपाल नयाल,भवान नयाल,चन्द्रा नयाल,शांति नयाल,भगवती चंपा,दीपक पार्वती,मालती, हिमानी,ममता,नेहा,पुष्पा देवी,लक्ष्मी गोनिया आदि मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page