नैनीताल के प्रदीप कुमार 26 की उम्र में बन गए असिस्टेंट प्रोफेसर

नैनीताल के प्रदीप कुमार 26 की उम्र में बन गए असिस्टेंट प्रोफेसर

नैनीताल के प्रदीप कुमार 26 की उम्र में बन गए असिस्टेंट प्रोफेसर

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- मंज़िल उन्ही को मिलती है जिनके सपनो में जान होती है,पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। ये पंक्तियां नैनीताल के युवा प्रदीप कुमार पर सटीक बैठती है। मात्र 26 वर्ष की आयु में वे संगीत के असिस्टेंट प्रोफेसर बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें : स्व परेश त्रिपाठी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर शिक्षा विभाग का कब्जा

नगर के एक दुकान में कार्यरत महेश कुमार व ग्रहणी हेमा देवी के दो बेटों व एक बेटी में सबसे बड़ा बेटा 26 वर्षीय प्रदीप कुमार ने अपनी मेहनत व लगन से कामयाबी हासिल कर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संगीत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली है। जिससे न केवल उन्होंने अपने माता-पिता का बल्कि पूरे नगर का नाम भी रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

यह भी पढ़ें : डीएसबी परिसर नैनीताल में शोधार्थियों की द्वितीय चरण की हुई काउंसलिंग

कई जीत बाक़ी हैं कई हार बाक़ी हैं अभी ज़िंदगी का सार बाक़ी है,यहाँ से चले हैं नयी मंज़िल के लिए ये तो एक पन्ना था अभी तो पूरी किताब बाक़ी है। प्रदीप कुमार ने बताया कि बचपन से ही परिवार की माली हालत सही नही होने के कारण, कई बार उनको पढ़ाई के लिए संघर्ष करना पड़ा कई बार कॉलेज की फीस भरने में आई दिक्कत के चलते उन्होंने खुद बच्चों को व होटलों में गिटार बजाकर अपनी फीस का इंतजाम कर अपनी पढ़ाई जारी रखी। जिसके बदौलत आज उनको ये मुकाम हासिल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने बर्दाश्त की सीमा लांघती महंगाई के विरोध में निकाली पदयात्रा

अपने बेटे की इस उपलब्द्धि पर माता पिता भाई व बहन काफी उत्साहित है उनका कहना है कि बचपन से ही उन्होंने काफी संघर्ष किया है वही प्रदीप कुमार का कहना है कि अब उन्होंने कहा कि उनके पिता ने कड़ी मेहनत के बाद उनको यहाँ तक पहुँचाया है। इसलिए अब उन्होंने अपने पिता को दुकान में कार्य नही करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

यह भी पढ़ें : आम आदमी को लूट रही सरकार:आम आदमी पार्टी नैनीताल

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:

facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive

twitter पर : https://twitter.com/nainilive

whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page