एनसीसी नैनीताल द्वारा आयोजित किया गया पुनीत सागर अभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- दिनांक 17 अगस्त 2023 को भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में 05 यूके नेवल यूनिट एन सी सी द्वारा पुनीत सागर अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नेवल एनसीसी के डीएसबी परिसर नैनीताल के कैडेट्स सहित 150 कैडेट्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा नैनी झील और उसके आस पास ठंडी सड़क के क्षेत्र में गहन सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में कैडेट्स द्वारा उन बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित का निस्तारित किया गया।


इस अवसर कैडेट्स को संबोधित करते हुए कमांडिंग ऑफिसर कैप्टेन चंद्रविजय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। युवा पीढ़ी प्राकृतिक संसाधनों की महत्वपूर्णता को समझती है और उनके सरंक्षण में सहयोग करती है। युवा पीढ़ी अपने सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सकारात्मक प्रतिबद्धता दिखाती है और उन्हें पर्यावरण सुरक्षा के महत्व को समझाने में इस तरह के कार्यक्रम मदद कर सकते है। उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण के लिए साझा जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित किए जा सकता हैं, जैसे कि वृक्षारोपण, प्लास्टिक की प्रयोग पर नियंत्रण, स्वच्छता अभियान और विभिन्न पर्यावरण संरक्षण अभियानों में भागीदारी।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही


उन्होंने कहा कि युवाओं की उत्सुकता और सक्रियता से हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बदलाव ला सकते हैं, और इस प्रक्रिया में सहयोग हमारे भविष्य की सुरक्षा और समृद्धि के लिए उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट
Ad


डीएसबी परिसर के एनसीसी अधिकारी डॉ रीतेश साह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका विषय पर कैडेट पंकज शर्मा, निखिल कुमार, प्रशांत राणा, शैलझा तिवारी, साक्षी सिंह और कुमकुम चंद्रा द्वारा विचार रखे गये।
कार्यक्रम का संचालन डीएसबी परिसर नैनीताल की सीनियर कैडेट कैप्टेन किरण दानू द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) का लोकभवन नैनीताल आगमन


इस कार्यक्रम का संयोजन चीफ इंस्ट्रक्टर अंकुर यादव द्वारा किया गया। इस अवसर प्रशिक्षक कर्मबीर यादव, राजेश गुर्जर, सुन्दर सिंह सहित अन्य कार्मिक व कैडेट्स उपस्थित थे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page