पूरन बृजवासी ने की भीमताल आईटीआई में प्रवेश शुरू करने की मांग

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , भीमताल ( nainilive.com )- भीमताल नगर व उसके आसपास के दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों की इकलौती आई टी आई में पुनः इसी सत्र से एडिशन शुरु व आई टी आई भवन निर्माण की मांग को लेकर नगर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टेल में समस्या दर्ज कराई है।

बृजवासी ने माँग करते हुए कहां कि भीमताल व उसके आसपास के क्षेत्रों के युवक युवतियों को शासन से भीमताल में आई टी आई कॉलेज स्वीकृति के बाद भी एडमिशन बंद रखने से यहां से दूर हल्द्वानी, नैनीताल व अन्य जगहों पर जाकर औद्योगिक शिक्षा लेनी पड़ रही है जिससे गरीब वर्ग के छात्र छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

उन्होंने शासन के द्वारा इतने वर्षों बाद भी भीमताल आई टी आई के भवन निर्माण को लेकर लीलाहवाली पर भी प्रश्न किया जिससे कारण भीमताल आई टी आई को शासन से स्वीकृत ट्रेडो पर अब तक एडमिशन शुरू करने के निर्देश न मिल सके, बृजवासी ने आई टी आई भवन निर्माण व एडमिशन शुरु करने की शीघ्र माँग की है l

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page