करोड़ों रुपए की लागत से बने भीमताल ब्लॉक भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल
315.75 लाख से बने ब्लॉक भवन के निर्माण में पहली बरसात में खोली विभाग की पोल
भीमताल ( nainilive.com )- ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा नवनिर्मित विकासखंड भीमताल कार्यालय भवन 315.75 लाख रुo धनराशि की लागत से बने भवन में पहली बरसात ही नही झेल पाना कहीं ना कहीं भवन में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करता है, साथ ही अभी भी बिल्डिंग में अनेक कमियां मौजूद हैं जिनको ठीक करने के लिए बार-बार विभाग को मौखिक एवं लिखित रूप से सूचित किया गया है लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस भवन का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग के द्वारा किया गया है। ब्लॉक प्रमुख भीमताल डाo हरीश सिंह बिष्ट ने ग्रामीण निर्माण विभाग के ऊपर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विभाग को कई बार मौखिक व लिखित रूप से कार्य की गुणवत्ता सुधारने व अवशेष कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए किंतु विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया गया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया आगामी 20 जुलाई को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक होनी है जिसमें जिले के तमाम अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे ऐसे में विभाग द्वारा कार्यों को सुधारा नही गया तो बैठक स्थगित की पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की रहेगी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग