राजस्थान : कोटा में 2 दिन में 2 छात्रों की आत्महत्या से हड़कंप, तीसरे को बचाया, लगातार स्टूडेंट्स कर रहे सुसाइड

Share this! (ख़बर साझा करें)

कोटा (nainilive.com) –  एजुकेशन हब के नाम से पहचाने जाने वाले राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर छात्रों की आत्महत्या का मामला सामने आया है यहां दो दिन में 2 छात्रों ने आत्महत्या कर ली वहीं तीसरे छात्र को समय रहते बचा लिया गया

कोटा पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने वालों में एक छात्र उत्तर प्रदेश का रहने वाला है दोनों करीब ढाई महीने पहले अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा एनईईटी की तैयारी के लिए कोटा आए थे दोनों लड़के विज्ञान नगर इलाके में अलग-अलग स्थान पर किराए से रहते थे एक छात्र का शव सोमवार को तो दूसरे का मंगलवार को मिला

यह भी पढ़ें 👉  दुखद समाचार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी का निधन

बिहार के छात्र को बचाया

वहीं, बिहार के एक छात्र को आत्महत्या करने से पहले बचा लिया गया 17 वर्षीय उक्त छात्र के माता-पिता को इस बारे में शक हुआ तो उन्होंने कोटा में चाइल्ड केयर संस्थान की सेवा की और बेटे को बचा लिया

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

पुलिस के मुताबिक, लड़का करीब तीन महीने पहले इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा आया था उसे माता-पिता की याद आ रही थी रविवार को उसने अपने माता-पिता को फोन पर बताया कि वह एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है इसके बाद अलर्ट हुए माता-पिता ने चाइल्ड केयर की मदद ली

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page