लॉक डाउन की मार झेल रहे पंजीकृत कलाकारो ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- लाकडाउन के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे नगर के पंजीकृत लोक कलाकारों ने अपनी समस्याओं को लेकर गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया।

वरिष्ठ कलाकर विनोद कुमार ने कहा कि 90 दिन से कामकाज ठप होने से कलाकारों के सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गयी है। एक ओर कलाकार निस्वार्थ भाव से संस्कृति को सहेजने का काम कर रहे है। इतना ही नही स्थानीय मेलों, महोत्सवों और राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे है। लेकिन सरकार आर्थिक सहायता के रूप में महज एक हजार रुपये देकर कलाकारों का मजाक उड़ा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

कलाकार किशन लाल ने कहा है कि कलाकारों को कोरोना जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर कार्य दिया जाए, सहायता राशि बढ़ाने के साथ कि संस्थाओं के लंबित बिलों का भुकतान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत

इस दौरान सतीश कुमार, पवन कुमार, रोहित वर्मा, उमेश कांडपाल, रीना आर्या, दीपा, कविता भंडारी, ललिता मेहरा आदि कलाकार मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page