राहत: वन कर्मियों के खातों से नहीं होगी कटौती
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने वन निगम के 75 कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को आदेश दिए हैं कि कर्मचारियों के वेतन से कटौती नहीं की जाए।

कर्मचारियों द्वारा दायर याचिका के अनुसार सरकार ने वेतन देने के दौरान गलती से अधिक भुगतान करने की बात कहकर सभी 75 कर्मचारियों के वेतन से करीब 20-40 लाख रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कटौती करने के आदेश दिए थे। पूर्व में हाईकोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी थी, लेकिन उसके बावजूद भी सरकार ने 20 मई 2019 को शासनादेश जारी कर कर्मचारियों से रिकवरी के आदेश दे दिए थे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई कर इस तरह की रिकवरी को अवैध मानकर सरकार के आदेश पर रोक लगाते हुए सभी कर्मचारियों को पूरा वेतन व पेंशन देने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन