मानसून के दौरान दैनिक रूप से प्रभावितों को उपलब्ध कराई जाए राहत सहायता – डीएम वंदना
नैनीताल ( nainilive.com ) – जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिले के सभी उप जिला अधिकारी और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि मानसून के दौरान दैनिक रूप से प्रभावितों को राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपरजिलाधिकारी अशोक जोशी ने निर्देशित किया है कि मानसून सीजन के तहत सभी उप जिला अधिकारी एवं तहसीलदार मानसून के दौरान होने वाली क्षति के फल स्वरुप दैनिक रूप से सर्वेक्षण मुआयना करते हुए राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों के अनुसार प्रभावितों को राहत सहायता उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा प्रभावितों को राहत सहायता उपलब्ध कराए जाने के संबंध में समायाविधि एवं दायित्वों का निर्धारण भी किया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि वर्षा काल मानसून काल में अपने अपने क्षेत्र के अंतर्गत सभी राजस्व कर्मियों के माध्यम से आपदा से होने वाले क्षेत्र का दैनिक रूप से मुआयना करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाए। तथा क्षेत्र एवं क्षति के सापेक्ष वितरित की गई धनराशि का दैनिक विवरण जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र नैनीताल को उपलब्ध कराया जाए।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन