नैनीताल में खुले सैलून लेकिन मंगलवार होने के चलते कम ही संख्या में पहुँचे लोग

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- लॉक डाउन 4 में मिली छूट के बाद मंगलवार से सैलून की दुकानें खोले जाने की परमिशन मिलने के बाद,अब लोगो को काफी राहत मिलेगी।
आमतौर पर मंगलवार को बंद रहने वाली बारबर की दुकानें,लगभग दो माह बाद मंगलवार को खोली गई। जिसके चलते, दुकानों में लोगो की काफी कम भीड़ देखने को मिली।

बारबर मो नफीस के अनुसार काफी लंबे समय बाद दुकानें खोली जा रही हैं, जिसके चलते अब काफी संख्या में, लोग बाल व दाढ़ी कटवाने पहुंचेंगे लेकिन मंगलवार होने के चलते काफी कम संख्या में लोग पहुँचे है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

मो अनीस के अनुसार लॉकडाउन के कारण पिछले दो महीनो के बाद दुकान खुली है, इसलिए दुकान की सफाई कर सेनेटाइज कराई गई है। मंगलवार होने के चलते आज लोग कम ही आते,इसलिए बुधवार से ही काम करना शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page