नैनीताल विधानसभा सीट से संजीव आर्य ने किया नामांकन
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – नैनीताल विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व उन्होंने नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की । मंगलवार को संजीव आर्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एस डी एम कार्यालय गए और उन्होंने अनुमोदक व प्रस्तावक सतीश नैनवाल की मौजूदगी में नामांकन पत्र संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को सौपा। नामांकन पत्र जमा करने के बाद बाहर खड़े कार्यकर्ताओं ने उनके फूल माला पहनाकर स्वागत किया । इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम क़ाबडवाल, सुरेश चंद्र, खुशाल हालसी, रवि बिष्ट, हरीश बिष्ट, अमित साह, पवन कुमार,गोपाल बिष्ट,राजेश वर्मा, मंजू बिष्ट समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन