सेवायोजन कार्यालय देहरादून में 24 जून को रोजगार मेले का होगा आयोजन
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – उत्तराखंड में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि सेवायोजन कार्यालय देहरादून में 24 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने अवगत कराया है कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून द्वारा कार्यालय परिसर में 24 जून को प्रातः 10:00 बजे से जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिये वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उत्तराखंड में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि सेवायोजन कार्यालय देहरादून में 24 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने अवगत कराया है कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून द्वारा कार्यालय परिसर में 24 जून को प्रातः 10:00 बजे से जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिये वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले के माध्यम से टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, मार्केटिंग अकाउंटेंट, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, डिलीवरी पार्टनर, रिक्रूटमेंट टीम लीडर, सेल्स मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर, डेवलपमेंट मैनेजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव समेत अलग-अलग पदों को भरा जाएगा।
अभ्यर्थी अपने साथ अनिवार्य रूप से अपना बायोडाटा मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रति, इस कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं आईडी प्रूफ लाना सुनिश्चित करें। वृहद रोजगार मेले में प्रतिभागी कम्पनियों एवं रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ सकती है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग