शाबास : यूकेजी के छात्र तेजस तिवारी ने 45वी चेस ओलिंपियाड टार्च हैंड ऑफ सेरोमनी में अंडर 7 केटेगरी में किया प्रथम स्थान प्राप्त

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com) – 45 वी चेस ओलिंपियाड टार्च हैंड ऑफ सेरोमनी के अवसर पर 14 फरवरी 2024 को नई दिल्ली के ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय शतरंज महासंघ (ए आई सी एफ) द्वारा आयोजित एक दिवसीय ओपन बिल्ट्ज़ टूर्नामेंट में यूकेजी के छात्र तेजस तिवारी ने 9 मैच में से 5.5 पॉइंट बनाकर अंडर 7 केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

उत्तराखंड की विलक्षण चेस प्रतिभा तेजस तिवारी ने हाल ही में पटना में आयोजित नेशनल स्कूल चेस प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी फिडे रेटिंग में 24 पॉइंट की बढ़ोतरी कर मेडल प्राप्त किया ।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

टॉर्च हैंड ऑफ सरमनी के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , फिडे के अध्यक्ष आर्केडी डवारकोविच , 5 बार के विश्व चेम्पियन विश्वनाथ आनन्द , ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से , ग्रैंडमास्टर जूडिथ पोल्गर , भारतीय शतरंज महांसघ के अध्यक्ष संजय कपूर , भारत चौहान आदि मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page