स्व.एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता: शीला माउंट ने फाइनल में किया प्रवेश
नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के डीएसए मैदान में आयोजित स्व.एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला कॉप्स इलेवन और शीला माउंट के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉप्स इलेवन ने सभी विकेट खोकर 94 रन बनाए जबाब में शीला माउंट ने 11वें ओवर में 8 विकेट शेष रहते मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला माउंटेन वारियर एवं मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप के मध्य खेला जाएगा। मैच में निर्णायक की भूमिका में सौरभ रावत, रियान सैय्यद रहे तथा स्कोरर नितिन मेहरा रहे। इस दौरान प्रतियोगिता संयोजक मोहित आर्या, विलाल अहमद,सुमित कुमार,प्रमोद कुमार, हरीश कुमार, अनिल कुमार , विपिन खुल्बे आदि मौजूद रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग