रानीबाग से हनुमानगढ़ी तक 12 किलोमीटर रोपवे प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने के केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने दिए निर्देश

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल घूमना और आसान हो जाएगा। रानीबाग से हनुमानगढ़ी तक 12 किलोमीटर रोपवे प्रोजेक्ट की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने बताया कि रोपवे प्रोजेक्ट का मामला अब तक जो हाईकोर्ट में चल रहा था उसे हाईकोर्ट द्वारा निस्तारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब किसी प्रकार का अवरोध इस प्रोजेक्ट में नहीं है। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना यहां के लोगों को रोपवे की सुविधा प्रदान करने का था वह अब जल्द धरातल पर होता दिखाई देगा।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि 2018 में उत्तराखंड विकास परिषद द्वारा इस रोपवे का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। जिसे एन एच ए आई और एन एच एल एम द्वारा पूरा करना है । श्री भट्ट ने बताया कि उन्होंने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर जल्द से जल्द कार्य को प्रगति की ओर लाने के निर्देश दिए हैं । श्री भट्ट ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की प्री फीजिबिलिटी पूर्व में ही पास हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page