श्री राम सेवक सभा कार्यकारिणी की हुई बैठक संपन्न , पौष के प्रथम रविवार को होगा होली का शुभारंभ
Nainital ( nainilive.com )- श्री राम सेवक सभा कार्यकारिणी की आज सभा भवन में बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन जगदीश बावड़ी ने किया । बैठक में कार्यकारिणी ने सभी श्रद्धालुओं , सांसद नैनीताल ,विधायक नैनीताल सहित दानदाताओं ,प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक तथा नागरिकों को वर्ष के कार्यक्रमों में सहयोग हेतु धन्यवाद किया है । बैठक में तय हुआ कि पौष के प्रथम रविवार 15 दिसंबर 24 को अपराह्न 3 बजे होली का शुभारंभ होगा तथा मिथिलेश पांडे , सतीश पांडे एवं गिरीश भट्ट को इसकी जिम्मेदारी दी गई है ।
बैठक में मकरसंक्रांति 14 जनवरी 25 को खिचड़ी भोज आयोजित करने तथा बसंत पंचमी 2 फरवरी 25 को सामूहिक उपनयन संस्कार जनेऊ सभा भवन में आयोजित करने तथा शिवरात्रि 25 फरवरी 25 होली महोत्सव 2025 , तथा प्रतिपदा नववर्ष का कार्यक्रम 30 मार्च को आयोजित करने के निर्णय के साथ इन कार्यक्रमों पर चर्चा हुई । बैठक में जनेऊ हेतु पूर्व में सभा भवन में पंजीकरण कराने का निवेदन भी किया गया ।
बैठक में गिरीश जोशी ,अशोक साह ,बिमल साह ,बिमल चौधरी , राजेंद्र लाल साह ,देवेंद्र लाल साह , ललित साह ,अनूप शाही, राजेंद्र बजेठा,घनश्याम लाल साह ,प्रॉफ ललित तिवारी उपस्थित रहे ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग