राजकीय पॉलिटेक्निक भीमताल में सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भीमताल ( nainilive.com )- रजत जयंती कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक भीमताल में सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ . राजकीय पॉलिटेक्निक भीमताल में एसडीजी जनजागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुश्री मीना जोशी द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीजी पर वाद प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गया , जिसमें छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ मुकेश सिंह नेगी द्वारा एसडीजी के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई ।
क्विज प्रतियोगिता तथा एसडीजी वाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों की घोषणा कमल सिंह मेहरा अपर सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा की गयी। प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य तथा अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा पुरुस्कृत किया गया । एसडीजी जागरूकता कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग