दुःखद – नैनीताल सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित गरमपानी के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार और अल्मोड़ा से कैंची धाम जा रही बाइक की टक्कर हो गईं। इसमें बाइक सवार अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार मनीष सिंह बनकोटी (21) साथी दिव्यांशु रावत (16) दोनों निवासी ठुंगाधार अल्मोड़ा बाइक से कैंची धाम की ओर जा रहे थे। गरमपानी के पास बाइक और कार की टक्कर हो गईं। सूचना पर पहुंचे खैरना चौकी प्रभारी दलीप कुमार और कांस्टेबल प्रयाग जोशी ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां से डॉंक्टरोंं ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

इसके परिजन आपातकालीन वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहन से हायर सेंटर ले जा रहे थे लेकिन मनीष सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया घटना रविवार की बताई जा रही है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page